IPL 2024: विराट कोहली पर BCCI का बड़ा एक्शन

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर बड़ा एक्शन लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली अंपायर्स से बहस करते हुए नजर आए थे। वह अपने विकेट के बाद काफी नाखुश दिखे थे। ऐसे में विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया था।

विराट कोहली पर BCCI का बड़ा एक्शन
विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में फुल टॉस गेंद पर आउट हो गए थे। उनका मानना था कि ये गेंद कमर से ऊपर थी। लेकिन अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया। अंपायर्स के इस फैसले से वह काफी नाखुश दिखाई दिए थे और पवेलियन लौटने से पहले बहस करते हुए भी नजर आए थे। ऐसे में अब बीसीसीआई ने अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए विराट कोहली पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here