अंकुर लीग क्रिकेट: दो दिवसीय सेमीफाइनल में जी एस पठानिया 11 मजबूत

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग 2025 में आज दो दिवसीय सेमी फाइनल मुकाबला शुरू हुआ जिसमें जीएस पठानिया एकादश मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अंकुर मैदान पर आज अनवर उस्मानी 11 एव जी एस पठानिया 11 टीमों के बीच पहला दो दिवसीय सेमीफ़ाइनल मैच शुरू हुआ।अनवर उस्मानी 11 ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी मे 53.2 ओवर में पूरी टीम 138 रनो पर आल आउट हो गई। गुरुवंश सिंह 51, अदवेता जोहरी 29, दक्ष चौधरी 26 रन बनाये। जी एस पठानिया 11 की और से हिमांशु बघेल ने 5, ओम ठाकुर ने 4, मोहक सिंह ने 1 विकेट लिए। जवाब में पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक जी एस पठानिया 11 ने 34 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 91 रन बना लिये हैं। कुशाग्र श्रीवास्तव 44 नाबाद, नमन मंघानी 24 नाबाद खेल रहें हैं।कल दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here