इंटर हाउस क्रिकेट: अयांश के दोहरे प्रदर्शन से विमलेश ठाकुर हाउस 3 विकेट से जीता

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी में आज इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। आज खेले गए पहले मुकाबले में अयांश के दोहरे प्रदर्शन की मदद से विमलेश हाउस ने बाबा यादव हाउस को तीन विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर आज वार्ड 58 बाबा यादव हाउस और वार्ड 44 विमलेश ठाकुर हाउस के मध्य मैच खेला गया। वार्ड 58 बाबा यादव हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाएं। बाबा यादव हाउस की ओर से कप्तान आरुष गुप्ता ने शानदार 51 रन और हर्षित मालवीय ने 20 रनों का योगदान दिया। विमलेश ठाकुर हाउस से गेंदबाजी करते हुए अक्षत यादव ने तीन विकेट,अयांश गुर्जर ने दो और जयेश यादव ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विमलेश ठाकुर हाउस ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया। कप्तान नावेद अग्रवाल ने शानदार 37,अक्षत द्विवेदी ने 31 रनों का योगदान दिया। अयांश गुर्जर ने 23 बनाएं। अयांश गुर्जर को दोहरा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here