इंदौर: इंदौर टेनिस क्लब में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी को इंट्रा क्लब स्वीमिंग प्रतियोगिता का रविवार 22 जून 2025 को सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बालक, बालिका एवं पुरूष के विभिन्न आयु वर्ग में संपन्न हुई इस का पुरूष्कार वितरण मुख्य अतिथि अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री नमन ओझा, अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव, श्री अनिल धूपर एवं इंदौर टेनिस क्लब के ट्रस्टी श्री अर्जुन धूपर के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन नितिन कराड़े द्वारा किया गया।
परिणाम
1. आरूष खंडेलवाल विजेता बालक वर्ग – 10 वर्ष आयु
2. दीवीना धूपर विजेता बालिका वर्ग – 10 वर्ष आयु
3. युवान राजपाल विजेता बालक वर्ग – 14 वर्ष आयु
4. भावना वाधवानी विजेता बालिका वर्ग – 10 वर्ष आयु
5. अथर्व वाधवानी विजेता बालक जूनियर वर्ग
6. आकाष सिरवानी विजेता पुरूष वर्ग


