(NST News) भोपाल. टर्फ़ ज़ोन प्रो–2, रोहित नगर में आयोजित फुटसल टूर्नामेंट 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 2 अगस्त से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट में भोपाल सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के जोश और हुनर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। Xtreme FC और Aim Shooters के बीच हुए मैच में Aim Shooters ने 3–0 से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में Lake City vs Medico XI, Power Rangers vs Kolar FC और Blaze Sports vs GKS FC के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
टूर्नामेंट का फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले 5 अगस्त को खेले जाएंगे, जिसके बाद रात्रि 8 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। यह टूर्नामेंट न सिर्फ खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति, टीम वर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दे रहा है।


