Commonwealth Games: 2030 की मेजबानी के लिए अहम कदम, अहमदाबाद पहुंचेगा राष्ट्रमंडल खेल दल

0

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से तीन दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचेगा। यह दौरा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के आकलन के तहत किया जा रहा है। यह दल रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा और मंगलवार को अहमदाबाद में होगा। अगर भारत को मेजबानी का अधिकार मिलता है तो अहमदाबाद प्रस्तावित मेजबान शहर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेल (जिसे पहले राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के नाम से जाना जाता था) की एक टीम नयी दिल्ली में है और पांच से सात अगस्त तक अहमदाबाद का दौरा करेगी।

मेहमान दल ने यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेल का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में दौरा करेगा।’ पिछले महीने कनाडा के बोली की दौड़ से हटने के बाद भारत के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आशय पत्र सौंपा है और अहमदाबाद को मेजबान शहर चुना गया है। देश को 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। राष्ट्रमंडल खेल की आम सभा नवंबर के अंतिम सप्ताह में ग्लास्गो में मेजबान देश का फैसला करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here