भोपाल में अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में ओपन जिम का उद्घाटन: खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

0

(NST News) भोपाल. भोपाल के भगवान सहाय मार्ग, भोइपुरा स्थित अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल ग.उ.म. में रविवार 17 अगस्त को खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात दी जाएगी। यहां खेल विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया जाएगा। अखाड़े में ओपन जिम की शुरुआत होने से युवा पहलवानों और अन्य खिलाड़ियों को फिटनेस और ट्रेनिंग के लिए आधुनिक साधन मिलेंगे। अभी तक खिलाड़ियों को केवल पारंपरिक साधनों से अभ्यास करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नागपुर (महाराष्ट्र) 2025 में भाग लेने वाले विराज बाथम का स्वागत भी किया जाएगा। इसके बाद सभी अतिथियों और खिलाड़ियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम 17 अगस्त 2025 (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे होगा। यह आयोजन शाकिर नूर (विश्वामित्र अवार्डि), संचालक अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल ग.उ.म. भोपाल के नेतृत्व में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here