नई दिल्ली: भारत के अर्जुन बाबुता और इलावेनिल वलारिवान ने शनिवार को 16वें एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार खेल दिखाया और चीन की जोड़ी डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17-11 से हराकर पोडियम के शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।
इलावेनिल वलारिवान ने अपने करियर का दूसरा स्वर्ण पदक जीता
चीनी जोड़ी शुरुआती दौर में आगे थी, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 9.5 और 10.1 के स्कोर के साथ शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह इलावेनिल वलारिवान का इस चैंपियनशिप में दूसरा पदक है, उन्होंने इससे पहले महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण जीत चुकी हैं। वहीं, इससे पहले अर्जुन बाबुता, रुद्राक्ष पाटिल और किरण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।


