PAK vs SL: मैच से पहले जानिए अबूधाबी का मौसम और पिच की स्थिति

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण का रोमांच अपने चरम पर है। मंगलवार, 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें अबूधाबी के प्रतिष्ठित शेख जायद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अब तक सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका कोई भी अंक हासिल नहीं कर पाए हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत और बांग्लादेश पहले ही अपने-अपने मुकाबले जीतकर दो-दो अंक अर्जित कर चुके हैं। ऐसे में यह मैच सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

इस मैच में हारने वाली टीम मुश्किल में पड़ जाएगी। श्रीलंका तो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। श्रीलंका को एशिया कप के पहले सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को भारत से करारी शिकस्त मिली। इस अहम मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि अबूधाबी का मौसम कैसा रहेगा। शेख जायद स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा होगा?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप सुपर 4: अबू धाबी मौसम पूर्वानुमान

मैच के दौरान अबूधाबी में गर्मी और उमस रहने की संभावना है। भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे मैच शुरू होने पर तापमान 33°C से 36°C के बीच रहेगा। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन 58-60% की आर्द्रता और 16 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार हवा खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप सुपर 4: शेख जायद स्टेडियम पिच रिपोर्ट

शेख जायद स्टेडियम से मंगलवार के मैच में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि हवाएं तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार होंगी और पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी क्योंकि गेंद ग्रिप करेगी। 2025 एशिया कप में अब तक यहां हुए सात मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन रहा है। इसमें से चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहने की संभावना है और बीच के ओवरों में अच्छा करने वाली टीमें बढ़त हासिल कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here