अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी छोड़ निभाया देश का फर्ज, मगर प्रदर्शन से नहीं जीता फैंस का दिल

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एशिया कप 2025 में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उन्होंने सबसे अधिक रेटिंग अंक हासिल कर एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। अपनी सफलता के पीछे उनकी बहन कोमल शर्मा का भी बड़ा योगदान माना जाता है, जो हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। हालांकि, अभिषेक अपनी बहन कोमल की शादी में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उन्होंने देश के लिए अपने क्रिकेट कर्तव्य को प्राथमिकता दी। इस वजह से कोमल शर्मा भावुक हो गईं और उन्होंने अपने भाई को बहुत मिस किया।

अभिषेक शर्मा ने क्यों छोड़ी बहन की शादी, जानिए वजह

अभिषेक शर्मा का नाम जब से आईपीएल में चर्चा में आया है, तब से उनकी बहन कोमल शर्मा ने हमेशा उनका पूरा साथ दिया है। सोशल मीडिया पर भी कोमल लगातार अभिषेक को प्रोत्साहित करती रही हैं और दोनों के बीच बेहद मजबूत भाई-बहन का रिश्ता है। लेकिन दुर्भाग्यवश, अभिषेक अपनी बहन कोमल की शादी में शामिल नहीं हो पाए। अमृतसर में बड़े धूमधाम से शर्मा परिवार ने कोमल को विदा किया, लेकिन अभिषेक नेशनल ड्यूटी के कारण वहां मौजूद नहीं हो सके। दरअसल, उन्हें भारत ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए चुना गया था, जिसके चलते वे कानपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम के साथ थे। इसी कारण उन्होंने बहन के इस खास मौके पर अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाई।

डक पर आउट हुए अभिषेक

भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 के तुरंत बाद होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे। मगर दूसरे मैच के लिए उन्हें स्क्वाड में चुना गया था। शुक्रवार को सीरीज का दूसरा मुकाबला भी था और उधर अमृतसर में कोमल शर्मा की शादी इस कारण अभिषेक अपने घर के फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, अभिषेक के लिए यह मैच एक बुरी याद की तरह रहा क्योंकि वह इस पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। साथ ही भारत को इस मुकाबले में हार भी मिली। लिहाजा इससे फैंस बिल्कुल नाखुश हुए होंगे।

सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 400 से ज्यादा रन बनाकर जीता था, लेकिन दूसरे मैच में टीम 250 के अंदर ही आउट हो गई और बारिश की वजह से प्रभावित यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने अपने नाम कर लिया। अब आखिरी मैच ही इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, जिसमें दोनों टीमों की जीत की संभावना बराबर है। इस मैच में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि टी20 क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाने के बाद उन्हें वनडे क्रिकेट में भी भविष्य का स्टार माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here