नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरने वाली है। भारत ने रविवार, 20 अक्टूबर को पर्थ में खेले गए पहले वनडे में बारिश के कारण बाधित खेल में सात विकेट से हार का सामना किया था। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों अनुभवी बल्लेबाज हरी पिच पर कम स्कोर बनाकर जल्दी आउट हो गए।
एडिलेड में दूसरे मैच से पहले बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक से पूछा गया कि क्या रोहित-विराट सीरीज से पहले ही लय में नहीं थे? कोटक ने जवाब दिया, “मुझे ऐसा नहीं लगता। उन्होंने आईपीएल खेला। तैयारी बहुत अच्छी रही है। मुझे लगता है कि दोनों के पास काफी अनुभव है। ऑस्ट्रेलिया आने से पहले, उनके पास तैयारी के लिए समय था और उन्होंने इसे पूरा किया। मुझे लगता है कि पहले मैच में मौसम ने निश्चित रूप से भूमिका निभाई। क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करता तो भी स्थिति ऐसी ही होती। जब आपको पता नहीं होता कि आपको कितने ओवर खेलने हैं तो योजना बनाना आसान नहीं होता। 4-5 ब्रेक हुए। हर 2 ओवर में आप अंदर जा रहे हैं, बाहर आ रहे हैं। यह काफी मुश्किल है।”
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो बदलाव
भारतीय टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में दूसरे वनडे में शायद ही कोई बदलाव करेगी, जिससे कुलदीप यादव को इस मैच में भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले वनडे में अनुपस्थित रहे एडम जम्पा और जोस इंग्लिस टीम में वापसी कर सकते हैं और क्रमशः मैथ्यू कुहनेमन और जोश फिलिप की जगह ले सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।
ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, मार्नस लाबुशेन, जेवियर बार्टलेट।


