न्यूजीलैंड से हारने के बाद भी भारत सेमीफाइनल में, नेट रन रेट पर नहीं आएगा असर – जानें पूरा गणित

0

नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार, 23 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश रेस से बाहर हैं। ऐसे में भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चौथी टीम बनने की जंग है, और इस तीनों टीमों में भारतीय टीम का पलड़ा सबसे भारी नजर आता है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए केवल एक जीत की आवश्यकता है।

अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के 24 वें मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के 4 अंक 2 जीत के कारण हैं। न्यूजीलैंड के 4 अंक में केवल 1 जीत है। श्रीलंका के साथ भी यही कहानी है। महिला वर्ल्ड कप की प्लेइंग कंडीशन के अनुसार अंक बराबर होने पर ज्यादा मैच जीतने वाली टीम तालिका में ऊपर होगी। रनरेट से रैंकिंग तय नहीं होगी। ऐसे में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में होगी।

न्यूजीलैंड से हार के बावजूद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह सुरक्षित

न्यूजीलैंड से हारने पर भी भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में होगी। उसे बांग्लादेश को हराना होगा। इसके अलावा उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को 26 अक्टूबर को इंग्लैंड हरा दे। अगर इंग्लैंड हार जाता है तो न्यूजीलैंड के 8 अंक होंगे और भारत की उम्मीदें टूट जाएंगी। श्रीलंका सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकती है जब भारत दोनों मैच हार जाए और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा दे और रनरेट बेहतर हो।

आईसीसी प्लेइंग कंडीशन
लीग स्टेज में अंक बराबर होने पर टीमों की रैंकिंग तय करने का तरीका
  • लीग स्टेज में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम को ऊपर तालिका में ऊपर रहेगी।
  • अगर लीग स्टेज दो टीमों के अंक बराबर हैं। दोनों ने मैच भी बराबर जीते हैं तब तालिका में रैंकिंग नेट रन रेट (NRR) के हिसाब से तय होगी।
  • अगर नेट रन रेट भी बराबर होता है तो लीग स्टेज में दोनों टीमों के मुकाबले के परिणाम के आधार पर तालिका में रैंकिंग तय होगी। इसके बाद भी पेंच फंसता है तो टीमों को उनकी ओरिजिनल लीग सीडिंग के हिसाब से रैंकिंग तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here