ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबले के बाद महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, साउथ अफ्रीका फिसला नीचे

0

नई दिल्ली : महिला वर्ल्ड कप 2025 के 23वें मुकाबले में बुधवार, 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 244 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 40.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ इंग्लैंड का विजय अभियान थम गया, क्योंकि यह इस टूर्नामेंट में उसकी पहली हार थी।

ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी है। वह टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच न हारने वाली एकमात्र टीम है। वह 6 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत से साउथ अफ्रीका को नुकसान हो गया। प्रोटियाज टीम के 6 मैच में 5 जीत और 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड 6 मैच में 4 जीत और 9 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। ये तीनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

महिला वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से

महिला वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार (23 अक्टूबर) को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच सेमीफाइनल की लिहाज से महत्वपूर्ण है। लगातार तीन मैच हारी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया तो वह सेमीफाइनल में होगी। भारत के 5 मैचों में 4 अंक है। न्यूजीलैंड के भी 5 मैचों 4 अंक हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश बाहर

श्रीलंका ने अपने 6 मैचों में 4 अंक जुटाए हैं और तीन में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकेगी। बांग्लादेश, जिसने 6 मैचों में 5 हार और केवल 2 अंक हासिल किए हैं, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। वहीं पाकिस्तान, जिसने 6 मैचों में 4 हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पाया है, वह भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 अंक तालिका
टीमें मैच जीत हार बेनतीजा अंक रनरेट
ऑस्ट्रेलिया (Q) 6 5 0 1 11 1.704
साउथ अफ्रीका (Q) 6 5 1 0 10 0.276
इंग्लैंड (Q) 5 4 0 1 9 1.49
भारत 5 2 3 0 4 0.526
न्यूजीलैंड 5 1 2 2 4 -0.245
श्रीलंका 6 1 3 2 4 -1.035
बांग्लादेश(E) 6 1 5 0 2 -0.578
पाकिस्तान(E) 6 0 3 2 2 -2.651

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here