IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड के खिलाफ चमकी स्मृति मंधाना, महिला क्रिकेट में नया कीर्तिमान

0

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और शतक जड़ा। यह मंधाना का इस वर्ल्ड कप में पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 88 गेंदों में पूरा किया। इस रिकॉर्डिंग प्रदर्शन के साथ मंधाना अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

स्मृति मंधाना ने 88 गेंदों में जड़ा शतक

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शतक सिर्फ 88 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 10 चौके भी लगाए। मंधाना का ये वनडे करियर का 14वां शतक भी रहा। मंधाना ने इस मैच में 95 गेंदों पर 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेली और पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल के साथ मिलकर 212 रन की दमदार साझेदारी भी की।

स्मृति मंधाना ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का 14वां शतक लगाया, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 17वां शतक रहा। इस प्रदर्शन के साथ मंधाना अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनका 17वां शतक सूजी बेट्स के बराबर है, जिन्होंने महिला क्रिकेट में अब तक 17 शतक जड़े हैं।

महिला क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

17 – स्मृति मंधाना (भारत)
17 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
14 – सुजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)
14 – टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
13 – चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
12 – चमारी अथापथु (एसएल)
12 – हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
12 – क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)
12 – नेट साइवर-ब्रंट

महिला वनडे में सर्वाधिक शतक

15 – मेग लैनिंग
14 – स्मृति मंधाना
13 – सूजी बेट्स
12 – टैमी ब्यूमोंट
10 – नैट साइवर-ब्रंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here