nst news, भोपाल। बीडीसीए अंडर-15 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिक किंगडम क्रिकेट अकादमी को 100 रन से हराया। मुकाबला डीपीएस क्रिकेट मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुर क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से जय धाकड़ ने 63 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि मोक्ष मनवानी ने 24 और कार्तिक साहू ने 21 रन का योगदान दिया। क्रिक किंगडम की ओर से गेंदबाज अनिरुद्ध ने 3 विकेट और अक्षांश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक किंगडम क्रिकेट अकादमी की टीम 38 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में सजल ने 17 और विधान वर्मा ने 16 रन बनाए। अंकुर अकादमी की ओर से गेंदबाजी में जय धाकड़, प्रयाग और अथर्व ने 3-3 विकेट झटके। जय धाकड़ को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) चुना गया।


