एलएनसीटी में 6वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी 7s प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

देवास, रतलाम, रायसेन और सीहोर की टीमों ने जीत से की शुरुआत

Nst news, भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड में 6वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी 7s (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। यह आयोजन मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, कुलगुरु प्रो. एन.के. थापक, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. देव शर्मा और टेक्निकल डायरेक्टर संदीप जाधव मौजूद रहे।

अतिथियों ने सभी जिलों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और रग्बी को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए बालक एवं बालिका टीमों के कप्तानों को रग्बी बॉल उपहार स्वरूप प्रदान की।

आज के मुकाबलों के परिणाम 

बालिका वर्ग में नर्मदापुरम ने सीहोर को 10–05 से हराया, बैतूल ने शाजापुर को 5–0 से, रतलाम ने नर्मदापुरम को 15–0 से, देवास ने बैतूल को 10–05 से, रतलाम ने सीहोर को 30–10 से और देवास ने शाजापुर को 20–05 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालक वर्ग में सीहोर ने भोपाल को 15–0 से, देवास ने रायसेन को 15–05 से, देवास कॉर्पोरेशन ने सीहोर कॉर्पोरेशन को 10–05 से, सीहोर जिला ने नर्मदापुरम को 40–0 से, बैतूल ने देवास जिला को 5–0 से और रतलाम ने खरगोन को 25–0 से हराया।

प्रतियोगिता में रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, देवास, रतलाम, देवास कॉर्पोरेशन, सीहोर कॉर्पोरेशन, मंदसौर, शाजापुर और जबलपुर सहित 12 जिलों की 250 से अधिक बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here