तात्या टोपे स्टेडियम में हुआ राष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदेशभर आठ की टीमें भाग ले रहीं

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। टारगेटबॉल संघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ टी.टी. नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमें जूनियर, सब जूनियर और मिक्स्ड जूनियर वर्गों में भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, खेल अधिकारियों और टारगेटबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवानदास सबनानी विधायक व प्रदेश मंत्रीमंडल सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (म.प्र.) रहे। सह–मुख्य अतिथि के रूप में आलोक शर्मा, सांसद उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुनील पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष बी.डी.ओ.ए. (राज्यमंत्रि दर्जा–म.प्र. शासन) ने की। विशिष्ट अतिथियों में राकेश गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र., रविन्द्र यति, जिला अध्यक्ष भाजपा भोपाल, सोनू शर्मा,महासचिव भारतीय टारगेटबॉल संघ तथा डॉ. ललिता रावत, लीगल एडवाइजर, भारतीय टारगेटबॉल संघ शामिल रहीं।

इस अवसर पर मालती राय, महापौर भोपाल, गौरव शर्मा, अध्यक्ष भारतीय टारगेटबॉल संघ, आलोक मिश्रा संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा एवं सदस्य बालकृष्णन फाउंडेशन, आरती राणु अरोड़ा, पार्षद वार्ड 32, जिला भोपाल, अनुराधा रावत, पार्षद वार्ड 31, जिला भोपाल तथा सोनू पालिवाल, विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह, महासचिव टारगेटबॉल संघ मध्यप्रदेश ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 12वीं जूनियर, 4वीं मिक्स्ड जूनियर, 11वीं सब जूनियर और 4वीं मिक्स्ड सब जूनियर श्रेणियों की टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच 27 अक्टूबर से शुरू होकर चार दिनों तक खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here