रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज, ऋषभ पंत का लौटना तय

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। वहीं, तीसरे वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 74 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि ये दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। भारत की ए टीम 13, 16 और 19 नवंबर को राजकोट में इन मुकाबलों में हिस्सा लेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका की मुख्य टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी।

क्रिकबज की जानकारी के मुताबिक रोहित और विराट जहां तक भारत के ए स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही एक दो दिन में इस तीन मैच की सीरीज के लिए स्क्वाड जारी कर सकता है। इस टीम की कमान भी ऋषभ पंत को मिल सकती है जिनका 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में वापसी करना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में भी पंत इंडिया ए की कमान संभाल रहे हैं।

यानी अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड की बात करें तो एक मात्र बड़ा बदलाव ऋषभ पंत के रूप में दिख सकता है जो एन जगदीशन की जगह लेंगे। वहीं बाकी खिलाड़ी वही नजर आने वाले हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल की जगह पर किसी का चयन हो सकता है, मगर वो भी काफी मुश्किल नजर आ रहा है। भारत की ए टीम 6 नवंबर से दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट खेलेगी। वहीं 14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में रोहित और विराट की मौजूदगी तय?

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना इस रिपोर्ट के अनुसार मुश्किल लग रहा है। हालांकि, 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की मुख्य टीम के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेले गए वनडे सीरीज और आगामी 2027 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनज़र, इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण रहेगा। इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि रोहित और विराट भारत के वनडे स्क्वाड का हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 8, 73 और 121 नाबाद की शानदार पारियां खेली थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here