वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया 2025 तक मैदान से दूर, जानें अगला मैच कब

0

नई दिल्ली : हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार, 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इतिहास रचा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला क्रिकेट का विश्व कप जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम 2005 और 2017 में वनडे और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेल चुकी थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल भारतीय टीम का यह 2025 में आखिरी मैच था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अब फरवरी 2026 में मैदान पर दिखेगी, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। इसके साथ ही उसका फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर होगा, जो जून 2026 में होना है। जून में टी20 विश्व कप 2026 से कुछ समय पहले भारत तीन टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। इसके बाद जुलाई 2026 में लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेगा।

टीम इंडिया (महिला) का अगला मैच कब खेला जाएगा?

भारतीय टीम अपना अगला मैच फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेगी। वह अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 15 फरवरी, 2026 को सिडनी में एक टी20 मैच से करेगी।

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज 2026 शेड्यूल

भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलना है। मैच सिडनी, कैनबरा, एडिलेड, ब्रिस्बेन, होबार्ट और पर्थ जैसे प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई शहरों में खेले जाएंगे।

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 15 फरवरी, 2026 (सिडनी)
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 19 फरवरी, 2026 (कैनबरा)
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 21 फरवरी, 2026 (एडिलेड)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज 2026

पहला वनडे: 24 फरवरी, 2026 (ब्रिस्बेन)
दूसरा वनडे: 27 फरवरी, 2026 (होबार्ट)
तीसरा वनडे: 1 मार्च, 2026 (होबार्ट)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट मैच 2026 एकमात्र टेस्ट

6 से 9 मार्च, 2026 (पर्थ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here