173 खिलाड़ी रिटेन, 77 स्लॉट खाली, 237.55 करोड़ रुपये उपलब्ध —जानें बड़ी बातें

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए शनिवार (15 नवंबर) को चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स समेत सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इस बार खिलाड़ियों का ट्रेड काफी चर्चा में रहा और कई अहम खिलाड़ियों ने टीम बदली। आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित होना है, जो लगातार तीसरे साल भारत के बाहर होने जा रहा है, जिससे टीमों की रणनीति और भी दिलचस्प बन गई है।

आइए जानते हैं आईपीएल 2026 ऑक्शन से जुड़ीं बड़ी बातें:
  1. आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को सऊदी अरब के जेद्दा के इतिहाद एरेना में होगा।
  2. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
  3. आईपीएल नीलामी में कुल 77 खिलाड़ियों के लिए 237.55 करोड़ रुपये की कुल राशि उपलब्ध होगी।
  4. आईपीएल 2026 रिटेंशन में 1250 करोड़ रुपये में से 1012.45 करोड़ रुपये खर्च हुए।
  5. किसी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। पंजाब किंग्स ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
  6. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
  7. नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3 करोड़ की धनराशि के साथ उतरेगी। उसे छह विदेशी खिलाड़ियों समेत अधिकतम 13 स्लॉट भरने हैं।
  8. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये की धनराशि है। उसे अधिकतम नौ स्लॉट भरने हैं।
  9. मुंबई इंडियंस नीलामी में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।
  10. आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2026 स्क्वाड साइज, सैलरी कैप और खाली स्लॉट की जानकारी
टीम खिलाड़ियों की संख्या विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कुल राशि खर्च शेष राशि उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स 16 4 81.6 43.4 9 4
दिल्ली कैपिटल्स 17 3 103.2 21.8 8 5
गुजरात टाइटंस 20 4 112.1 12.9 5 4
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 2 60.7 64.3 13 6
लखनऊ सुपर जायंट्स 19 4 102.05 22.95 6 4
मुंबई इंडियंस 20 7 122.25 2.75 5 1
पंजाब किंग्स 21 6 113.5 11.5 4 2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 6 108.6 16.4 8 2
राजस्थान रॉयल्स 16 7 108.95 16.05 9 1
सनराइजर्स हैदराबाद 15 6 99.5 25.5 10 2
कुल 173 49 1012.45 237.55 77 31

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here