BAN vs IRE: मुश्फिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन और रिचर्ड्स भी पीछे

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के 38 वर्षीय बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम आयरलैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। वह बांग्लादेश के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने 100वें टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड स्थापित किया है जो सचिन तेंदुलकर और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे। मुश्फिकुर रहीम ने इस यादगार मैच में शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा दिया।

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जारी है। इस मुकाबले के दूसरे दिन मुश्फिकुर रहीम ने शतक जड़ा और 100वें टेस्ट में ऐसा करने वाले दुनिया के 11वें खिलाड़ी बने। वहीं ऐसा करने वाले भी वह बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले 10 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया था। रिकी पोंटिंग एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।

100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी टीम बनाम रन साल
कोलिन कोड्रे इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 104 1968
जावेद मियांदाद पाकिस्तान भारत 145 1989
गोर्डन ग्रीनेज वेस्टइंडीज इंग्लैंड 149 1990
एलेक स्टेवर्ट इंग्लैंड वेस्टइंडीज 105 2000
इंजमाम-उल-हक पाकिस्तान भारत 184 2005
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका 120, 143 नाबाद 2006
ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 131 2012
हाशिम अमला साउथ अफ्रीका श्रीलंका 134 2017
जो रूट इंग्लैंड भारत 218 2021
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका 200 2022
मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश आयरलैंड 106 2025
बांग्लादेश का धमाकेदार स्कोर

मुश्फिकुर रहीम के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने भी शानदार शतक जड़ा। इससे पहले मोमिनुल हक ने 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मेहदी हसन मिराज अर्धशतक से चूक गए और 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 433 रन बना लिए थे, जिसमें लिट्टन दास 128 रन बनाकर नाबाद थे। इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने आयरलैंड को पारी और 47 रन से हराया था, और अब मेज़बान टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। बांग्लादेश की नजरें यहां टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here