सारंग लीग U-13 में अकीरा और शिवाय अकादमी की जीत, प्रियांशु और जिगर रहे चमकदार

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच अकीरा क्रिकेट अकादमी और नायर क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। अकीरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 287 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु पाल ने शानदार 106 रन और समर्थ ने 88 रन की पारी खेली। नायर अकादमी की ओर से सोहम वर्मा ने 4 विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नायर क्रिकेट अकादमी 212 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रखर ने 91 रन बनाए, जबकि उत्सव ने 3 विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए प्रियांशु पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच शिवाय क्रिकेट अकादमी और रेलवे गर्वित टीम के बीच खेला गया। रेलवे गर्वित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। शिवाय क्रिकेट अकादमी 220 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें देव ने 90 रन बनाए और पीयूष ने 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे गर्वित टीम 111 रन पर सिमट गई। शिवाय के जिगर मीणा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लेकर मैच पलट दिया। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत शिवाय क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की। जिगर मीणा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here