एनएसटी न्यूज, भोपाल। ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने 167 रन से बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा ओल्ड कैम्पियन ग्राउंड में किया जा रहा है। राजगढ़ जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन अकादमी द्वारा बनाए गए 327/9 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगढ़ की टीम 40.1 ओवर में सिर्फ 160 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से किंशुक श्रीवास ने 57, अंकित दांगी ने 43 और योगेश यादव ने 22 रन बनाए। मयंक चतुर्वेदी अकादमी की ओर से कप्तान अरबाज़उद्दीन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। शुभम शुक्ला को 3 और शिवांश चतुर्वेदी को 2 विकेट मिले। अरबाज़उद्दीन को उनके शानदार दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रईसउल्ला खान, विजय थदानी और माधव तिवारी ने प्रदान किया।
आज के मुकाबले:
- मीडिया एकादश बनाम राफेल एकादश (सुबह 9 बजे)
- यूज लोकेटर बनाम भोपाल फीनिक्स (दोपहर 12:30 बजे)


