एनएसटी न्यूज, भोपाल। स्कोप यूनिवर्सिटी ने सेज कप 2025 पर कब्जा जमाते हुए फ्रेंड्स-11 को 87 रन से हराया। सेज यूनिवर्सिटी और खेल संदेश कल्याण समिति द्वारा आयोजित टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में स्कोप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक गिरी ने 42, मोहित झाबा ने 37 और राहुल पिल्ले ने 29 रन जोड़े। फ्रेंड्स-11 की तरफ से अंकित शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि विशाल कहार और दीपक मालवीय को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स-11 की टीम 14.2 ओवर में सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। हातम 18 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। स्कोप की ओर से अमान मो. खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और अमित शर्मा ने 3 विकेट लिए। जीशान अली, विक्रांत कोरी और मोहित झाबा को 1-1 विकेट मिला। अमान मो. खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया और खेल संदेश समिति की ओर से 5000 रुपये का चेक दिया गया। विजेता टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 21,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। ग्राउंड स्टाफ नवीन कीर और बुद्धराम मरावी, अंपायर माजिद खान, कार्तिकेय तथा स्कोरर अंकित को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशीष दत्ता, जतिन सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, शैलेश शुक्ला और पंकज पांडे मौजूद रहे।


