BDCA U-15 फाइनल के पहले दिन सेंचुरियन अकादमी मजबूत स्थिति में

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बाबे अली मैदान पर BDCA U-15 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट का दो दिवसीय फाइनल शुरू हुआ। मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 53.2 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ पाण्डेय ने 73 रन की शानदार पारी खेली। सेंचुरियन अकादमी की ओर से अंश मालवीय ने 6 विकेट लेकर मैच में दबदबा बनाया। शिवांशु मिश्रा ने 2 विकेट, जबकि प्रशांत और सूर्यांश ने 1-1 सफलता हासिल की। जवाब में सेंचुरियन अकादमी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 46 ओवर में 7 विकेट पर 77 रन बना लिए। मोहम्मद अयान ने 42 रन बनाए, जबकि प्रशांत अग्रवाल और आर्य शर्मा नाबाद हैं। मयंक चतुर्वेदी की ओर से मन कुमार ने 5 विकेट चटकाए। वेद पाठक और ऋषभ पाण्डेय को 1-1 विकेट मिला। दूसरा और अंतिम दिन शनिवार को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here