31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल में टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जमेगा रंग, श्रीलंका टीम भोपाल पहुंची

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ओल्ड कैंपियन मैदान पर सोमवार से शुरू होने वाले उमंग इंटरनेशनल व्हीलचेयर पुरुष और नेशनल अस्थिबाधित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका की टीम रविवार को भोपाल पहुंच गई। भारतीय व्हीलचेयर टीम भी सोमवार तक राजधानी में जुट जाएगी। महिला वर्ग में महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड और मेजबान मध्यप्रदेश की टीमें भी भोपाल पहुंच रही हैं। टूर्नामेंट की आयोजन सचिव दीप्ति पटवा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता 8 से 11 दिसंबर तक चलेगी। भारत की पुरुष टीम और मध्यप्रदेश की महिला टीम पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच देना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ प्रदेश और देश का नाम आगे बढ़ा सकें। संस्था उमंग गौरवदीप इस आयोजन का चौथा संस्करण कर रही है। इस बार पहली बार किसी विदेशी टीम को बुलाया गया है। श्रीलंका टीम की मौजूदगी से भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का अनुभव मिलेगा और उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles