28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान: “मैं भारत की कप्तानी करना चाहूंगा”, बोले– रोहित व विराट की कमी खलती है

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ी। शुभमन गिल के अनुपस्थित होने पर उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। पहले दो मैचों में उनकी शुरुआत तेज रही, लेकिन कोई बड़ा स्कोर नहीं बना। तीसरे वनडे में यशस्वी ने शानदार शतक लगाया, जो उनके वनडे करियर का पहला सैकड़ा था। इसके बाद उन्होंने रोहित और विराट को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने एजेंडा आज तक में बात करते हुए बुधवार को अपने कप्तानी करने से रोहित और विराट के साथ होने तक ढेर सारी बातें कीं। क्या वह भविष्य में भारत की कप्तानी कर सकते हैं तो इस पर जायसवाल बोले, ‘‘अगर मौका मिला तो मैं भारत की कप्तानी करना चाहूंगा।’’ साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कमी खलने की बात भी कह दी।

“रोहित भैया की डांट में भी मिलता है प्यार”

रोहित शर्मा को लेकर यशस्वी जायसवाल ने कई बातें साझा कीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने रोहित की डांट में छुपे प्यार का जिक्र करते हुए कहा, “रोहित भैया जब भी हमें डांटते हैं, उसमें बहुत सारा लाड़ और प्यार छुपा होता है। सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों, तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है। सोचता हूं, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?”

इसके अलावा, जायसवाल ने विशाखापत्तनम में अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। उन्होंने बताया कि इन दोनों की मौजूदगी ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह बदल देती है और जब वे नहीं होते, तो उनकी कमी महसूस होती है।

“जब रोहित और विराट नहीं होते, तो उनकी कमी खलती है”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने कहा, “जब रोहित और विराट होते हैं तो हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव होता है, क्योंकि वे खेल पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने जिस तरह भारत के लिए मैच खेले और जीते हैं, वह हमारे लिए प्रेरणा है। वे हमें बताते हैं कि अपने युवा दिनों में उन्होंने कौन सी गलतियां कीं और हम उनसे कैसे बच सकते हैं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल ने कहा, ‘‘जब वे नहीं होते तो हमें उनकी कमी खलती हैं। जब वे होते हैं तो माहौल आरामदायक (रिलैक्स्ड) हो जाता है। तीसरा वनडे खेलते समय रोहित भैया ने मुझसे कहा कि मैं संयमित रहूं, समय लूं और वह खुद जोखिम उठाएंगे, कितने लोग ऐसा करेंगे? इसी तरह विराट पाजी ने मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य दिए और कहा कि हमें यह मैच जीतना होगा। ’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल ने कहा कि उनका यह पहला वनडे शतक उनके लिए ओवल टेस्ट में शतक जितना ही खास महसूस हुआ। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं टी20 विश्व कप खेलूं, लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करता हूं और अपने समय का इंतजार करूंगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles