34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

यशस्वी के तेज 145 स्ट्राइक रेट रन के बावजूद मुंबई हारी; सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग ग्रुप बी मुकाबले में मुंबई को हैदराबाद के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 18.5 ओवर में मात्र 131 रन ही बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 11.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। मोहम्मद सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यशस्वी जायसवाल का 29 रन का योगदान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद यशस्वी जायसवाल अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस सीजन में मुंबई के लिए खेले गए पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.00 रहा। मुंबई की ओर से हार्दिक तामोरे ने 29 रन जबकि सूर्यांश शेडगे ने 28 रन बनाए। कप्तान शार्दुल ठाकुर खाता भी नहीं खोल पाए, वहीं रहाणे ने 9 रन और सरफराज खान ने 5 रन की पारी खेली।

सिराज की शानदार गेंदबाजी, मैन ऑफ द मैच घोषित

हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जिसमें टीम इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई। सिराज ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। हैदराबाद को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला था, और पारी की शुरुआत अमन राव और तन्मय अग्रवाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। अमन ने 29 गेंदों में नाबाद 52 रन जबकि तन्मय ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles