IND vs SL U19 Asia Cup : श्रीलंका ने टीम इंडिया को दिया टारगेट, वैभव से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद

0

नई दिल्ली: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया है, और भारत को जीत के लिए 139 रनों का टारगेट हासिल करना होगा।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट पर 138 रन बनाए. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डुलनिथ सिगेरा सिर्फ 1 रनों के निजी स्कोर पर खब्बू तेज गेंदबाज किशन कुमार सिंह का शिकार बने. फिर दीपेश देवेंद्रन ने दूसरे ओपनर विरन चामुदिथा (19 रन) को पवेलियन भेज दिया. कविजा गमागे (2 रन) को वेदांत त्रिवेदी ने रन आउट कर दिया, जिससे श्रीलंका का स्कोर 28/3 हो गया.

कप्तान विमथ दिनसारा और चामिका हीनातिगाला ने चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर श्रीलंकाई टीम को संभाला। कनिष्क चौहान ने दिनसारा को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया; दिनसारा ने 4 चौकों की मदद से 29 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके बाद कनिष्क ने किथमा विथानापथिराना (7 रन) को क्रीज पर ज्यादा टिकने नहीं दिया। फिर विकेटकीपर बल्लेबाज आधम हिल्मी सिर्फ 1 रन बनाकर खिलान पटेल का शिकार बन गए।

इसके बाद चामिका हीनातिगाला और सेथमिका सेनेविरत्ने ने सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़े, जिसने श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है. हीनातिगाला ने तीन चौके की मदद से 38 बॉल पर 42 रन बनाए. वहीं सेनेविरत्नक ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 22 बॉल पर 30 रनों का योगदान दिया. हीनातिगाला और सेनेविरत्न के विकेट हेनिल पटेल ने झटके.

भारतीय टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते थे. अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को 234 रनों से पराजित किया था. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी. फिर भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया धमाकेदार जीत हासिल की. अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंद दिया था.

सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह

सेमीफाइनल में श्रीलंका की प्लेइंग-11: सनुजा निंदुवारा, विरन चामुदिथा, किथमा विथानापथिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चामिका हीनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, आधम हिल्मी (विकेटकीपर), रसिथ निमसारा, सेथमिका सेनेविरत्ने, विग्नेशवरन आकाश.

भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले
12 दिसंबर: बनाम यूएई, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई, (भारत की 234 रनों से जीत)
14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई (भारत ने 90 रनों से मैच जीत)
16 दिसंबर: बनाम मलेश‍िया, द सेवन्स, दुबई (भारत की 315 रनों से जीत)

नॉकआउट मैचों का पूरा शेड्यूल
19 दिसंबर: पहला सेमीफाइनल- भारत बनाम पाकिस्तान, (A1 vs B2), आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई
19 दिसंबर: दूसरा सेमीफाइनल- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, द सेवन्स, दुबई
21 दिसंबर: फाइनल, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here