रिज़वान अहमद स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा: आदित्य, वीआन, हर्षित, ख़ुशी, मनीषा, शिवम्, कुणाल, नरेन्द्र ठाकुर और बने चैम्पियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रिज़वान अहमद स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर स्व. रिज़वान अहमद की धर्मपत्नी रिज़वान अहमद, पुत्री मिहा, पुत्र आर्यान, लायंस क्लब के श्री मो. सोहिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नवेद तथा जिला सचिव साबिर अली विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीमती रिज़वान अहमद ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला सचिव एस. साबिर अली ने इस अवसर पर घोषणा की कि आगामी माह आयोजित होने वाली स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला संघ की ओर से विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन बंटी द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-11 बॉयज वर्ग में आदित्य ने वैदिक को 2-1 से हराया। अंडर-13 बॉयज में वीआन ने सूर्यांश को 2-0 से पराजित किया। अंडर-15 बॉयज में हर्षित ने वीआन को 2-1 से, जबकि अंडर-17 बॉयज में हर्षित ने मुदित को 3-0 से मात दी। अंडर-19 बॉयज वर्ग में वीआन ने सूर्यांश को 3-0 से हराकर खिताब जीता। मेन्स वर्ग में शिवम ने रितेश को 3-1 से पराजित किया। 40 प्लस वेटरन वर्ग में कुणाल ने उमेश को 3-1 से और 55 प्लस वेटरन वर्ग में नरेंद्र ठाकुर ने नवनीत को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गर्ल्स वर्ग में खुशी ने भव्या को 2-0 से तथा महिला वर्ग में मनीषा ने खुशी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here