भोपाल में चौथी दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप 8 से 18 जनवरी तक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधि का केंद्र बनने जा रही है। चौथी दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप का आयोजन 8 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से करीब 400 निशानेबाज भाग लेकर अपनी सटीकता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप में ट्रैप, स्कीट और डबल ट्रैप जैसी शॉटगन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ-साथ युवा और उभरते निशानेबाज भी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक रहने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर शूटिंग अकादमी में सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए केवल पदक जीतने का मंच नहीं होगी, बल्कि आगामी एशियन गेम्स 2026 की तैयारी और चयन की दृष्टि से भी बेहद अहम है। इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इस राष्ट्रीय आयोजन से मध्य प्रदेश को खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलेगी और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here