वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप शो; दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए, बनाए सिर्फ इतने रन

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के 14 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन पहले लीग मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ वह फ्लॉप हो गए। इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 50 गेंदों पर 96 रन की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनकी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा।

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो, दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए

इस मैच में इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत मजबूत नहीं रही। टीम के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी अपने अंदाज के मुताबिक अच्छी शुरुआत देने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि वैभव अभ्यास मैचों में शानदार फॉर्म में थे और खूब रन बना रहे थे, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सेबेस्टियन मोर्गन ने उन्हें बेअसर कर दिया।

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शरुआत की, लेकिन वो 4 गेंदों पर सिर्फ एक ही रन बना पाए और सेबेस्टियन मोर्गन की गेंद पर थॉमस रे के हाथों कैच आउट हो गए। भारत ने इस मैच में अपना पहला विकेट सिर्फ 15 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था। हालांकि इस मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए वेदांत त्रिवेदी भी 13 गेंदों पर 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

जानकारी के अनुसार, अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है और भारत का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ होगा। इसके बाद 17 जनवरी को भारत बांग्लादेश के सामने उतरेगा, जबकि तीसरा लीग मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले बुलावायो में आयोजित होंगे और भारतीय समयानुसार सभी मैच दोपहर 1.00 बजे से शुरू होंगे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल

इंडिया अंडर 19 बनाम यूएई अंडर 19- 15 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से
इंडिया अंडर 19 बनाम बांग्लादेश अंडर 19- 17 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से
इंडिया अंडर 19 बनाम न्यूजीलैंड अंडर 19- 24 जनवरी, बुलावायो, दोपहर 1.00 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here