सोमराज के अर्धशतक से पब्लिक वाणी की विजयी शुरुआत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में पब्लिक वाणी ने शानदार आगाज किया। सोमराज मालवीय के अर्धशतक की बदौलत टीम ने विस्तार न्यूज को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। बाबे आली मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में पब्लिक वाणी ने 18 ओवर में 166 रन बनाए। सोमराज मालवीय ने 58 रन की आकर्षक पारी खेली। शशांक गुप्ता ने 24 रन बनाए, जबकि कप्तान विशाल गर्ग और उपकप्तान विनय शुक्ला ने 18-18 रन जोड़े। विस्तार न्यूज की ओर से सिरिल बसाल ने चार विकेट लिए, जबकि प्रत्यक्ष और हेम सागर को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्तार न्यूज की टीम सात विकेट पर 138 रन ही बना सकी। हिमांशु धारीवाल ने 44, सचिन ने 39 और शहनवाज ने 28 रन बनाए। प्रकाश ने तीन विकेट झटके। सोमराज मालवीय को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और सिरिल को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। कार्पोरेट ग्रुप के मुकाबले में भोपाल क्रिकेट क्लब ने गिल्ट फ्री को हराया। भोपाल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए। जवाब में गिल्ट फ्री 148 रन ही बना सकी।

आज के मुकाबले:

दैनिक भास्कर बनाम नवदुनिया – सुबह 9 बजे

डीजीपी इलेवन बनाम फीजियो इलेवन – दोपहर 12:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here