डीजीपी इलेवन लगातार चौथी जीत के साथ फाइनल में, कमिश्नर इलेवन और गिल्ट फ्री भी विजयी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: 31वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के डिपार्टमेंट ग्रुप में डीजीपी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बाबे आली मैदान पर खेले गए मुकाबले में डीजीपी इलेवन ने डॉक्टर इलेवन को 80 रनों से हराया। प्रज्ञा बलरे की 72 रनों की बेहतरीन पारी टीम की जीत का आधार बनी। डीजीपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए। प्रज्ञा बलरे के अलावा संदीप सूर्यवंशी ने 20 रन जोड़े। कप्तान प्रवीण तिवारी ने तीन विकेट लिए, जबकि मनोज गुर्जर को दो सफलताएं मिलीं। जवाब में डॉक्टर इलेवन की टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। माही ने 39 और अंकुर ने 26 रन बनाए। अरुण सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि रियाज इकबाल को दो सफलता मिली। प्रज्ञा बलरे को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और अरुण सिंह को आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया।

दूसरे मुकाबले में नगर निगम कमिश्नर इलेवन ने फीजियो इलेवन को 87 रनों से हराया। कमिश्नर इलेवन ने छह विकेट पर 216 रन बनाए। मनाजिर ने 58 और विजय पारोचे ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। फीजियो इलेवन की ओर से संयज और नवीन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फीजियो इलेवन 129 रन पर आउट हो गई। अक्षय पारोचे को प्लेयर ऑफ द मैच और मनाजिर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। इधर ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर खेले गए कार्पोरेट ग्रुप के मैच में गिल्ट फ्री ने आरएनटीयू को 10 विकेट से हराया। आरएनटीयू टीम 92 रन पर सिमट गई। जवाब में गिल्ट फ्री ने लक्ष्य मात्र 6.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। जी. सतीश कुमार ने नाबाद 54 और कार्तिकेय दुबे ने 36 रन बनाए।

आज के मुकाबले

ओल्ड कैंपियन ग्राउंड:

दैनिक भास्कर बनाम दैनिक जागरण – सुबह 9.30 बजे

एलीट वारियर्स बनाम यूज लोकेटर – दोपहर 12.30 बजे

बाबे आली ग्राउंड:

जनसंपर्क बनाम कमिश्नर इलेवन – सुबह 9.30 बजे

आरएनटीयू बनाम भोपाल क्रिकेट क्लब – दोपहर 12.30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here