नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (18 जनवरी) इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल हैं। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला गया था, जिसमें भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद राजकोट में खेले गए दूसरे ओडीआई में न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब इस तीसरे मुकाबले में जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए।
इंदौर वनडे में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.
इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउलकेस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन और जेडन लेनोक्स
भारत vs न्यूजीलैंड H2H
कुल ओडीआई मैच: 122
भारत ने जीते: 63
न्यूजीलैंड ने जीते: 51
बेनतीजा: 7
टाई: 1
भारत vs न्यूजीलैंड H2H (भारत में)
कुल ओडीआई मैच: 42
भारत ने जीते: 32
न्यूजीलैंड ने जीते: 9
बेनतीजा: 1
भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल.
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जकारी फाउलकेस, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल राई, काइल जेमिसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और जेडन लेनोक्स.
भारत vs न्यूजीलैंड ODI सीरीज
11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा, भारत की चार विकेट से जीत
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट, न्यूजीलैंड सात विकेट से जीता
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर


