24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

दूसरे टी-20 में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल, कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका; रायपुर में पहली बार खेलेगा न्यूजीलैंड

रायपुर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबले की पहली गेंद 7:00 बजे डाली जाएगी। टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

पहले टी-20 में चोटिल हुए स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय प्लेइंग-XI में बदलाव तय है। पिच की प्रकृति को देखते हुए टीम मैनेजमेंट चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकता है। रायपुर की पिच पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है।

हेड-टू-हेड में भारत को बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 में जीत दर्ज की है। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं और 1 मुकाबला टाई रहा। घरेलू मैदानों पर भारत का रिकॉर्ड और भी बेहतर है, जहां टीम ने 12 में से 8 मैच जीते हैं।

अभिषेक शर्मा टॉप स्कोरर

सीरीज में अब तक अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहले मैच में 84 रनों की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने असरदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट झटके हैं।

न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स और डफी प्रभावी

कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी-20 में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 195 रहा। गेंदबाजी में जैकब डफी ने दो विकेट लेकर टीम को अहम सफलताएं दिलाई हैं।

पिच रिपोर्ट

रायपुर की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जा रहा है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स प्रभावी साबित हो सकते हैं। यहां अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल खेला गया है, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया था।

मौसम का हाल

मौसम पूरी तरह क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

संभावित प्लेइंग-XI

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles