श्रीलंकाई टी20 टीम की घोषणा, इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ODI में शतक बनाने वाले बल्लेबाज को शामिल किया गया

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पवत रतनायके की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी वनडे में 115 गेंदों पर 121 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि उस मैच में श्रीलंका को जीत नहीं मिल पाई थी। रतनायके ने आखिरी बार टी20 मैच नवंबर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और बैटिंग ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को टीम से बाहर रखा गया है, वहीं लेग स्पिनर दुशान हेमंता भी इस टीम में शामिल नहीं हैं। दासुन शनाका टीम के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंतिम तैयारी का मौका

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह टी20 सीरीज 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले तैयारी का एक आखिरी मौका होगी। इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में जाएंगी। श्रीलंका ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान भी नहीं किया है। आईसीसी की ओर से टीम घोषित करने की आखिरी डेडलाइट 31 जनवरी है। ऐसे में इस सीरीज के शुरू होने से पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम भी घोषित कर दी जाएगी।

गेंदबाजी आक्रमण इस बार कुछ ऐसा होगा

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे ने अपनी जगह बनाए रखी है, हालांकि उन्होंने सितंबर से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। टीम में फ्रंटलाइन स्पिनरों के रूप में महेश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा को शामिल किया गया है। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा और चरित असलांका भी फिंगर स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा हैं। पेस बॉलिंग विभाग में ईशान मलिंगा और प्रमोद मदुशन के साथ दुष्मंता चमीरा और मथीशा पथिराना भी टीम में शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम

दासुन शनाका (कप्‍तान), पथुम निसांका, कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस, कुसल जानिथ परेरा, धनंजय डी सिल्‍वा, चरित असलंका, जानिथ लियानागे, पवन रतनायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, प्रमोद मधुशन, मतीशा पथिराना और ईशान मलिंगा।

श्रीलंका-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
क्रम तारीख मैच फॉर्मेट स्थान समय
1 शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहला T20I पल्लेकेले शाम 7:00 बजे
2 रविवार, 1 फरवरी 2026 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरा T20I पल्लेकेले शाम 7:00 बजे
3 मंगलवार, 3 फरवरी 2026 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I पल्लेकेले शाम 7:00 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here