कोलंबो में बारिश की आशंका के बीच नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के सामने रखा 148 का टारगेट

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज यानी शनिवार से हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद नीदरलैंड्स की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है, ऐसे में टूर्नामेंट में आगे बने रहने के लिए उसे हर मुकाबला जीतना बेहद जरूरी होगा। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में उलटफेर करने के इरादे से उतरी है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी है।

नीदरलैंड्स की पारी का पूरा हाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई. चौथे ओवर में पहला विकेट मैक्स का गिरा. इसके बाद अगले ही ओवर में माइकल भी चलते बने. लेकिन इसके बाद नीदरलैंड्स ने अच्छी बल्लेबाजी. खास बात ये रही की रनों की गति नहीं रुकी. 13वें ओवर में जब नीदरलैंड्स को चौथा झटका लगा जब उसका स्कोर 105 था. नीदरलैंड्स की ओर से सबसे ज्यादा रन स्कॉट एडवर्ड्स ने बनाए. उन्होंने 37 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर नीदरलैंड्स ने 147 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं, सैम अयूब, अबरार और नवाज को 2-2 विकेट मिले. शाहीन आफरीदी को 2 ओवर में 28 रन पड़े और केवल 1 विकेट मिला.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.

मैच के दौरान कोलंबो का मौसम अपडेट

कोलंबो में मौसम इस मुकाबले में बड़ी बाधा बन सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच तेज बारिश की संभावना है, जो मैच पर सीधा असर डाल सकती है. अगर खेल में किसी भी तरह की रुकावट आती है, तो DLS नियम अहम भूमिका निभाएगा. खासतौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए हालात और मुश्किल हो सकते हैं. इससे पहले से ही दबाव वाले मुकाबले में एक नया ट्विस्ट जुड़ जाएगा. पाकिस्तान इस हालात से अच्छी तरह वाकिफ है. इसी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ उसका वॉर्म-अप मैच बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

पाकिस्तान के सामने नीदरलैंड्स, होगा उलटफेर?

नीदरलैंड्स को बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर करने वाली टीम के तौर पर जाना जाता है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हरा चुका है. हालांकि, अब तक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कभी नहीं हराया है. लेकिन ऐसे टूर्नामेंट अक्सर नए इतिहास रचने के लिए जाने जाते हैं. शनिवार का मैच नीदरलैंड्स के लिए एक शानदार मौका है. टीम में आत्मविश्वास है और उनके पास ऐसा दमखम भी है, जिससे वह2009 की चैंपियन पाकिस्तान टीम को मुश्किल में डाल सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here