अजिंक्य रहाणे की टी20 ऑलटाइम प्लेइंग 11: रोहित-बटलर ओपनर, विराट कोहली बाहर

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि दोनों खिलाड़ी अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते, फिर भी उनके द्वारा बनाए गए नाम और रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट जगत में चर्चित हैं। इसी बीच, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दाएं हाथ के बल्लेबाजों की टी20 के लिए ऑलटाइम प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को जगह नहीं दी।

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज के माध्यम से अपनी इस खास प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। उन्होंने इसका कप्तान एमएस धोनी को चुना है। रहाणे ने अपनी टीम में 11 में से छह भारतीय खिलाड़ी शामिल किए हैं। वहीं दो वेस्टइंडीज, एक-एक साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी रहाणे की इस टीम का हिस्सा हैं।

टी20 ऑलटाइम 11: रोहित-बटलर ओपनिंग, विराट कोहली बाहर

अजिंक्य रहाणे की इस टी20 ऑलटाइम प्लेइंग 11 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे खास बल्लेबाज रहे विराट कोहली को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बतौर ओपनर रोहित शर्मा और जोस बटलर को जगह दी है, जबकि सूर्यकुमार यादव को नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में मिस्टर 360 डिग्री एबी डी विलियर्स भी शामिल हैं। स्पिनिंग डिपार्टमेंट के लिए रहाणे ने युजवेंद्र चहल और दिग्गज हरभजन सिंह को चुना है। पेस गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को दी गई है, जबकि दो ऑलराउंडर के रूप में ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल को टीम में जगह मिली है।

अजिंक्य रहाणे की ऑलटाइम टी20 प्लेइंग 11 (दाएं हाथ के खिलाड़ी)

रोहित शर्मा, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, युजवेंद्र चहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here