ENG vs ITA: इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इटली क्रिकेट टीम को 24 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मुकाबला ग्रुप-सी की टीमों के बीच खेला गया।

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम निर्धारित ओवरों में 178 रन पर सिमट गई।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे. लेकिन टीम आखिरी ओवर में 178 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा एंथोनी मोस्का और जेजे स्मट्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, हैरी मैनेंटी 11 गेंदों में 12 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे बेन मैनेंटी ने 25 गेंदों में 60 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इटली ने 20 ओवर में 178 रन बनाए

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here