AUS vs SL : श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त देकर सुपर-8 में एंट्री

0

नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 8 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 181 रन पर सिमट गई, जिसमें सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के अर्धशतक शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और 18 ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक ठोका। मिचेल मार्श ने 27 बॉल पर 54 रन बनाए। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं ट्रेविस हेड ने 29 बॉल पर 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों के बीच 100 से भी अधिक रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अब ऑस्ट्रेलिया टीम सुपर 8 में जा पाएगी कि नहीं, इसका जवाब मिलना बाकी है। हालांकि समीकरणों पर गौर करें तो पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं पर समाप्ता हो सकता है। श्रीलंका के अलावा इस ग्रुप से सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम जिम्बाब्वे हो सकती है।

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार शतक ठोकने का काम किया। उन्होंने 52 बॉल पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने भी 38 बॉल पर 51 र बनाए। पवन रत्नायके ने 15 बॉल पर 28 रन बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल मार्कस स्टॉयनिस ने दो विकेट लिए, बाकी किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जेम्पा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कैप्टन), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here