कजाखस्तान की हॉकी टीम भारत में कर रही खास ट्रेनिंग, नजर एशियन गेम्स पर

0

नई दिल्ली : कजाखस्तान की सीनियर पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों के क्वालीफायर की तैयारी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित उत्तर क्षेत्र केंद्र पर 10 से 21 मार्च तक हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कर रही है। भारत के प्रमुख हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों में से एक इस कैंप में आधुनिक सुविधाएं, विश्व स्तरीय कृत्रिम टर्फ और बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध है, जिससे कजाखस्तान की टीम को बेहतरीन अभ्यास का मौका मिल रहा है और उनकी तैयारियों को मजबूती मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी और मदद के जरिये भारत को खेलों में श्रेष्ठता का वैश्विक केंद्र बनाने के खेल मंत्रालय के विजन के तहत यह पहल की गई है। कजाखस्तान के कोच ओल्गा उर्मानोवा ने कहा कि हम भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्र केंद्र सोनीपत में आकर बहुत खुश हैं। यहां हमारा बहुत अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। भारत में शीर्ष स्तर की हाकी खेली जाती है और यही वजह है कि हम यहां सीखने, ढलने और विकास के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 खेला था जिसके बाद यह भारत का हमारा दूसरा दौरा है। एक बार फिर यह अनुभव काफी अच्छा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here