धर्मशाला. Indian Premier League 2026 के दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। Punjab Kings इस वेन्यू पर दो मैच खेलेगी, जबकि एक मुकाबला अन्य टीमों के बीच होगा। शेड्यूल के अनुसार 11 मई को पंजाब किंग्स का मुकाबला Delhi Capitals से होगा। इसके बाद 14 मई को पंजाब किंग्स और Mumbai Indians आमने-सामने होंगे। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज Virat Kohli के उतरने की संभावना है।
एचपीसीए स्टेडियम अपनी खूबसूरत लोकेशन और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है। धौलाधार पर्वतों के बीच स्थित यह मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। मई के महीने में यहां का मौसम गर्मी से राहत देता है, जिससे मैच देखने का अनुभव और भी खास हो जाता है। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिच और आउटफील्ड को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सक्रिय है। इन मैचों से धर्मशाला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि देशभर से क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंचकर खेल के साथ-साथ पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकेंगे।


