चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच देखने का तरीका, यहां जानें लाइव कवरेज की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी, जबकि चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हुए नजर आएंगे। दोनों टीमों का यह इस सीजन का पहला मुकाबला है और वे जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

सीएसके का पिछला सीजन काफी खराब रहा था और ये टीम 10वें स्थान पर रही थी तो वहीं राजस्थान की स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं थी। अब आईपीएल 2026 से पहले दोनों टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा और टीम को मजबूत बनाने की कोशिश की, लेकिन सीएसके के लिए चिंता की बात ये है कि एमएस धोनी पहले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस टीम से नहीं जड़े हैं। राजस्थान के लिए इंजरी कोई परेशानी नहीं है और ये टीम पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार है। ये मैच काफी रोमांचक होगा और आप इसे किस तरह से लाइव देख सकते हैं जानते हैं।

CSK बनाम RR LIVE क्रिकेट स्ट्रीमिंग
  • राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच कहां खेला जाएगा?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्थित एसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच कब खेला जाएगा?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का मैच 30 मार्च, 2026 को खेला जाएगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच किस समय शुरू होगा?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 सीजन का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  • राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टॉस किस समय होगा?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 मैच का प्रसारण भारत में Star Sports Network पर किया जाएगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
    राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।
सीएसके की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here