संजू-वैभव पर फोकस: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस फाइट में सभी की नजरें 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। हाल ही में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और अब आईपीएल जैसे बड़े स्टेज पर उनके खेल को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि वह इस टूर्नामेंट में किस तरह से खुद को साबित करते हैं, क्योंकि हर टीम उनके खिलाफ खास रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

वैभव-संजू की आक्रामक बल्लेबाजी पर रहेंगी निगाहें

वैभव के बाद संजू सैमसन के प्रदर्शन को भी सब देखने को बेताब होंगे जो आईपीएल में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चूंकि एमएस धोनी सीएसके के लिए नहीं खेलेंगे ऐसे में संजू दोहरी भूमिका में होंगे यानी वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनर की जिम्मेदारी भी निभाते दिख सकते हैं। धोनी दो हफ्तों के लिए सीएसके के साथ नहीं होंगे जो टीम के लिए परेशानी का सबब है, क्योंकि उनका अनुभव काफी काम आता है।

धोनी-ब्रेविस उपलब्ध नहीं

धोनी के अलावा सीएसके की तरफ से टीम के युवा तूफानी बैटर डेवाल्ड ब्रेविस भी नहीं खेलते दिखेंगे, जो साइड स्ट्रेन की वजह से शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इन खिलाड़ियों को नहीं होने से सीएसके को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 5 बार की चैंपियन राजस्थान के खिलाफ किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। वहीं, राजस्थान की बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है।

दोनों टीमों के पास दमदार विकल्प मौजूद

राजस्थान रॉयल्स के पास ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर, रियान पराग और दसुन शनाका जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। दोनों टीमों की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी कमजोरी दिखती है। ऐसे में इस मुकाबले का नतीजा काफी हद तक गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। जिस टीम की गेंदबाजी ज्यादा प्रभावी रहेगी, उसी के जीतने की संभावना अधिक होगी।

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट/सरफराज खान, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, मैट हेनरी। (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर)।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई। (इम्पैक्ट प्लेयर: विग्नेश पुथुर)।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here