पंजाब किंग्स नंबर 1, RCB, MI, RR और DC को झटका; ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं पंजाब के नंबर 1 पर पहुंचने से आरसीबी, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। यह चारों टीमें एक-एक स्थान खिसक गई हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंक के साथ छठे पायदान पर ही है। चेन्नई की टीम लगातार दो करारी शिकस्त के बाद सबसे खराब नेट रनरेट के साथ आखिरी यानी 10वें स्थान पर है।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी इस मैच के बाद अंतर आया है। कूपर कोनोली अब अंगकृष रघुवंशी को पीछे छोड़ नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि गेंदबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक नंबर 1 पर आ गए हैं। अंशुल कम्बोज तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजी में इशान किशन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 में सीएसके और पंजाब के मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 +0.637
राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 2 +4.171
आरसीबी 1 1 0 2 +2.907
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 +1.397
मुंबई इंडियंस 1 1 0 2 +0.687
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 +0.469
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.509
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 -1.397
केकेआर 2 0 2 0 -1.964
चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 0 -2.562
सीएसके और पंजाब मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
कूपर कोनोली 2 2 108 108.00 163.64 11 5
अंगकृष रघुवंशी 2 2 103 51.50 177.59 12 4
इशान किशन 2 2 94 47.00 200.00 11 5
हेनरिक क्लासेन 2 2 83 41.50 145.61 6 2
रयान रिकल्टन 1 1 81 81.00 188.37 4 8
सीएसके और पंजाब मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
विजयकुमार वैशाख 2 8 48 5 14.40 72 0 0
जयदेव उनादकट 2 6 36 4 12.50 50 0 0
अंशुल कम्बोज 2 6.4 40 4 17.50 70 0 0
ब्लेसिंग मुजरबानी 2 7 42 4 18.75 75 1 0
जैकब डफी 1 4.0 24 3 7.33 22 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here