पंजाब किंग्स ने IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान, RCB को बड़ा झटका

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला नहीं जा सका और बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हालांकि, इस अधूरे मैच के बावजूद अंकतालिका में बदलाव देखने को मिला। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए, जिसके चलते पंजाब किंग्स फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। साथ ही पहले दोनों मैच हारने वाली कोलकाता की टीम को भी फायदा मिला और उसका खाता खुला।

इस मैच के रद्द होने के बाद केकेआर अंकतालिका में 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि पहले दोनों मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस 9वें और अपने पहले तीनों मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 10वें स्थान पर ही। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 5 का क्रम बिल्कुल भी नहीं बदला है। यानी अभी भी समीर रिजवी के पास ही ऑरेंज कैप है। वहीं पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है। हालांकि, बिश्नोई, वैशाक, डफी और कम्बोज के बराबर 5-5 विकेट हैं, लेकिन रवि बिश्नोई का औसत सबसे अच्छा है।

केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
आरसीबी 2 2 0 0 4 +2.501
राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 4 +2.233
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 +1.170
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 2 -0.206
लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
केकेआर 3 0 2 1 1 -1.964
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 -0.424
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 –2.517
केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
समीर रिजवी 2 2 160 160.00 163.27 12 11
हेनरिक क्लासेन 3 3 145 48.33 147.96 11 4
रोहित शर्मा 2 2 113 56.50 176.56 11 7
देवदत्त पडिक्कल 2 2 111 55.50 201.82 12 6
कूपर कोनोली 2 2 108 108.00 163.64 11 5
केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
रवि बिश्नोई 2 7 42 5 11.40 57 1 0
विजयकुमार वैशाख 2 8 48 5 14.40 72 0 0
जैकब डफी 2 8 48 5 16.00 80 0 0
अंशुल कम्बोज 3 10.4 64 5 24.40 122 0 0
टी नटराजन 2 7 42 4 13.25 53 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here