IPL 2026 RR vs MI : हेड टू हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग XII, पिच का हाल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है और उसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी इस बार अच्छी शुरुआत करते हुए 2012 के बाद अपना पहला ओपनिंग मैच जीता, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसकी लय थोड़ी बिगड़ गई। हालांकि टीम के लिए राहत की खबर यह है कि हार्दिक पंड्या की वापसी से संतुलन और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड 2 हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक सफलता के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे मामूली बढ़त हासिल है। दोनों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 16-14 का है। आईपीएल 2021 से अब तक मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ में से पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी में इस सीजन में अब तक खेले गए एकमात्र मैच में तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी और राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। शुरुआती नमी ने तेज गेंदबाजों की मदद की। ऐसा शायद मैच से पहले पिच के कवर से ढके होने का नतीजा था। मंगलवार सात अप्रैल 2026 की शाम को भी हमें ऐसे ही हालात देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि दोपहर में बारिश का अनुमान है। हालांकि, शाम 6 बजे तक आसमान साफ हो जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 12

बिना बदलाव के उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसके किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर नहीं है। शुभम दुबे ने सोमवार छह अप्रैल 2026 को नेट्स में काफी समय बिताया। इस दौरान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ उन पर पैनी नजर रखे हुए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को 210 रन के स्कोर तक पहुंचाया। उनके गेंदबाजों ने भी जीत हासिल करने के लिए उतना ही अच्छा प्रदर्शन किया जितना जरूरी था, इसलिए टीम उसी लाइन-अप को बरकरार रखना चाहेगी।

हार्दिक पंड्या की वापसी की उम्मीद

मुंबई इंडियंस अपनी टीम में थोड़े-बहुत बदलाव कर सकती है। हालांकि, आखिर में यही पाएगी कि चाहे मुंबई इंडियंस हो या फिर भारत, हार्दिक पंड्या ही टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। हार्दिक पंड्या बीमारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी की भरपाई करने के लिए मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश और दीपक चाहर को टीम में शामिल करना पड़ा था। हार्दिक पंड्या अब गुवाहाटी नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए लौटे। उम्मीद है कि वह दीपक चाहर की जगह लेंगे। अगर ऐसा होता है तो ट्रेंट बोल्ट के कॉर्बिन बॉश की जगह टीम में लौटने की संभावना है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XII: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XII: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे/अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मुकाबला: IPL 2026 का 13वां मैच, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
मैच की तारीख: 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान:बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी।
सीधा प्रसारण: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस से जुड़े प्रमुख आंकड़े
  • मुंबई इंडियंस ने 2023 से अब तक घर से बाहर खेले गए अपने 24 में से सिर्फ नौ मैच जीते हैं। इस दौरान सभी टीमों में उनका जीत-हार का अनुपात (0.6) सबसे खराब रहा है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में 2020 से अब तक 180 या उससे कम के लक्ष्य का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस ने 25 में से सिर्फ चार मैच ही जीते हैं।
  • जोफ्रा आर्चर के खतरे से निपटने में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा अहम साबित हो सकते हैं। हालिया भिड़ंत (मुंबई में T20 विश्व कप सेमी-फाइनल) में तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े थे।
  • तिलक वर्मा ने टी20 मुकाबलों में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 257 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंद में 54 रन बनाए हैं। इस दौरान वह सिर्फ एक बार आउट हुए।
  • IPL 2024 के बाद से जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अपने 49.2% ओवर पावरप्ले में डाले हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह आंकड़ा 36.4% रहा है। मुंबई इंडियंस ने दरअसल उन्हें तीनों चरणों में लगभग बराबर इस्तेमाल किया है (पावरप्ले में 36%, बीच के ओवरों में 35% और डेथ ओवरों में 29%), जबकि भारत के लिए यह अनुपात (49%, 26% और 25%) रहा है।
  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कम स्कोर का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने पावरप्ले में दो ओवर डाले थे। वैभव सूर्यवंशी से निपटने के लिए उन्हें मैच की शुरुआत में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • जसप्रीत बुमराह ने T20 में शिमरोन हेटमायर को 23 गेंदें फेंकी है, जिनमें छह बार आउट किया है और इस दौरान सिर्फ 17 रन दिए हैं।
  • मुंबई इंडियंस का गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पहला आईपीएल मैच होगा। यह 31वां स्टेडियम है, जिसमें मुंबई इंडियंस कोई आधिकारिक मैच खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमपोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

मुंबई इंडियंस की टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्केंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डीकॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, अल्लाह गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के अगले तीन-तीन मुकाबले

राजस्थान रॉयल्स
10 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी
13 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
19 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता

मुंबई इंडियंस
13 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
16 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई
20 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here