नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला नहीं जा सका और बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हालांकि, इस अधूरे मैच के बावजूद अंकतालिका में बदलाव देखने को मिला। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए, जिसके चलते पंजाब किंग्स फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। साथ ही पहले दोनों मैच हारने वाली कोलकाता की टीम को भी फायदा मिला और उसका खाता खुला।
इस मैच के रद्द होने के बाद केकेआर अंकतालिका में 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि पहले दोनों मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस 9वें और अपने पहले तीनों मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 10वें स्थान पर ही। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 5 का क्रम बिल्कुल भी नहीं बदला है। यानी अभी भी समीर रिजवी के पास ही ऑरेंज कैप है। वहीं पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है। हालांकि, बिश्नोई, वैशाक, डफी और कम्बोज के बराबर 5-5 विकेट हैं, लेकिन रवि बिश्नोई का औसत सबसे अच्छा है।