नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। हालांकि इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में लगातार बेमौसम बारिश हो रही है, खासकर दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल रहा है। ऐसे में इस मुकाबले के दौरान भी बारिश खेल में खलल डाल सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले मौसम चिंता का कारण बना हुआ है। मैच के दिन दोपहर में एक्यूवेदर के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि शाम के समय भी मौसम खराब रहने की आशंका है, जिससे मैच में खलल पड़ सकता है। इससे पहले भी बारिश का असर टूर्नामेंट पर देखने को मिल चुका है, जहां कोलकाता में खेले जाने वाला केकेआर और पंजाब के बीच 12वां मैच रद्द करना पड़ा था। वहीं गुवाहाटी में राजस्थान और मुंबई के मुकाबले में भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया था।
दिल्ली में मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली में होने वाले इस मैच के दिन दोपहर में बारिश की संभावना ज्यादा है। फिलहाल एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के टाइम बारिश की संभावना कम है। यानी फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि पूरा मैच देखने को मिलेगा या कम से कम मैच पूरा होगा, यह उम्मीद कर सकते हैं।
देखें दिल्ली में हर घंटे बारिश (बादल छाए रहने) की कितनी संभावना
दोपहर 1 बजे: 47 प्रतिशत बारिश (47 प्रतिशत बादल)
दोपहर 2 बजे: 51 प्रतिशत बारिश (70 प्रतिशत बादल)
दोपहर 3 बजे: 47 प्रतिशत बारिश (66 प्रतिशत बादल)
शाम 4 बजे: 19 प्रतिशत बारिश (45 प्रतिशत बादल)
शाम 5 बजे: 19 प्रतिशत बारिश (24 प्रतिशत बादल)
शाम 6 बजे: 13 प्रतिशत बारिश (3 प्रतिशत बादल)
शाम 7 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (2 प्रतिशत बादल)
रात 8 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (1 प्रतिशत बादल)
रात 9 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (2 प्रतिशत बादल)
रात 10 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (0 प्रतिशत बादल)
रात 11 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (0 प्रतिशत बादल)
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।


